HP Male Constable Recruitment 2024 – हिमाचल पुलिस कांस्टेबल के 708 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Rate this post

HP Male Constable Recruitment 2024

हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पुलिस कांस्टेबल के 708 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसका नोटिफिकेशन विभाग के द्वारा 24 सितंबर 2024 को जारी कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश के सभी शिक्षित उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जिसके माध्यम से वह पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया

अगर आप पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर भर्ती होना चाहते हैं तो आप इस भर्ती के लिए योग्यता की जांच कर आवेदन कर सकते हैं। हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 4 अक्टूबर 2024 से ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आगे इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे।

HP MALE CONSTABLE RECRUITMENT 2024 की विशेषताएं

हिमाचल प्रदेश के ऐसे अभ्यर्थी जो पुलिस विभाग में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह बहुत ही अच्छा मौका है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा पुलिस विभाग में 708 पुरुष कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया को 4 अक्टूबर 2024 से शुरू कर दिया गया है और इसकी आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है। इसी के साथ ऑनलाइन फीस जमा करने की भी यही अंतिम तिथि है।

READ Also  Bihar Board NSP Cut Off List 2024: बिहार बोर्ड NSP CSS Cutoff List 2024 जारी, यहां से करे डाउनलोड

ऑफिशियल नोटिफिकेशन

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जिसे आप सभी उम्मीदवार डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं। इस नोटिफिकेशन में भर्ती से संबंधित सभी जानकारी साझा की गई है। अगर आप हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के पद पर नौकरी हासिल करना चाहते हैं तो आप जल्द से जल्द अपना आवेदन कर दें।

HP MALE CONSTABLE RECRUITMENT 2024 APPLICATION FEES

हिमाचल प्रदेश पुरुष कांस्टेबल फार्म की ऑनलाइन आवेदन फीस :

  • इस फार्म के आवेदन हेतु सामान्य/ EWS वर्ग की आवेदन शुल्क 600 रूपए है।
  • इसी के साथ SC/ST/OBC वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 150 रूपए है।

HP MALE CONSTABLE RECRUITMENT 2024 POST DETAILS

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पुरुष कांस्टेबल के 708 पदों पर भर्ती निकाली गई हैं, जिसकी जानकारी वर्ग के अनुसार नीचे दी गई है :

  • सामान्य – 281
  • एससी – 168
  • एसटी – 33
  • ओबीसी -145
  • ईडब्ल्यूएस – 81

HP MALE CONSTABLE RECRUITMENT 2024 ELIGIBILITY

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए:

  • उम्मीदवार 10वीं एवं 12वीं पास होना चाहिए।
  • हालांकि इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
  • यदि उम्मीदवार ने एनसीसी सर्टिफिकेट प्राप्त किया है, तो सर्टिफिकेट ग्रेड के अनुसार उम्मीदवार को मार्क्स दिए जाएंगे।
  • इसी के साथ उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए एवं अधिकतम उम्र सामान्य वर्ग के लिए 26 वर्ष एवं एससी/एसटी वर्ग के लिए 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

HP MALE CONSTABLE RECRUITMENT 2024 SALARY

हिमाचल प्रदेश के द्वारा निकाली गई पुरुष कांस्टेबल की भर्ती ग्रेड 3 लेवल की भर्ती है। इसलिए इस भर्ती के माध्यम से कांस्टेबल को लेवल 3 स्तर का वेतन लगभग 20,200 रूपए से लेकर 64,000 रूपए तक दिया जाता है।

READ Also  MP Free Laptop Yojana 2024 – अगर आप 75% से अधिक अंक लाएंगे तो मिलेगा मुफ्त लैपटॉप

HP MALE CONSTABLE RECRUITMENT 2024 APPLY ONLINE

  1. हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती हेतु आवेदन के लिए सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के ऑफिशियल वेबसाइट तक जाना होगा।
  2. इस वेबसाइट पर आपको Registration का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक कर लेना है।
  3. क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, जिसे भरकर सबमिट कर देना है।
  4. इसके बाद आप लॉगिन पेज पर जाकर डिटेल्स फील करके लॉगिन कर लें।
  5. अब आपके स्क्रीन पर हिमाचल पुलिस कांस्टेबल का एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  6. आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी सही-सही दर्ज कर देना है।
  7. इसके बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट कर देना है।
  8. इस प्रकार आपका हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती हेतु आवेदन पूरा हो जाएगा।

Leave a Comment