Ladli Behna Yojana E KYC 2024 : लाडली बहना योजना में ई केवाईसी करना है जरूरी, यहां देखें पूरी प्रक्रिया

Rate this post

Ladli Behna Yojana E KYC 2024

लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बहुत ही बड़ी योजना है। इस योजना में सभी पात्र लाडली बहनों को 1250 रुपए की आर्थिक सहयता हर महीने प्रदान की जाती है। कोई भी पात्र महिला समग्र आईडी के माध्यम से लाडली बहन योजना में आवेदन करके इसका लाभ ले सकती हैं। जो महिलाएं पहले ही आवेदन कर चुकी हैं, उन्हें इस योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के हर महीने मिल रहा है।

ई-केवाईसी का महत्व

यदि आपने Ladli Behna Yojana E KYC नहीं कराया है, तो आपको अगली किस्त का पैसा आपके खाते में ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। इसलिए इस योजना का लाभ उठाने के लिए E KYC की प्रक्रिया को अनिवार्य बना दिया गया है। अगर आप लाडली बहना योजना में ई-केवाईसी करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें।

Ladli Behna Yojana E KYC का अवलोकन

लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत हर पात्र महिला को 1250 रूपए प्रति महीने दिए जाते हैं। अब तक इस योजना की 13 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी

  • आर्टिकल का नाम: Ladli Behna Yojana E KYC
  • वर्ष: 2024
  • उद्देश्य: महिलाओं को 1250 रूपए प्रति महीने की आर्थिक सहायता देना।
  • लाभार्थी: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं
  • आधिकारिक वेबसाइट: samagra.gov.in
READ Also  Maharashtra SJSA Recruitment 2024: Join Now for Exciting Opportunities!

लाडली बहना योजना ई-केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन नंबर
  • पैन कार्ड
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक

लाडली बहना योजना में ई-केवाईसी कैसे करें? (Ladli Behna Yojana E KYC)

  1. ऑनलाइन E KYC करने के लिए आपको समग्र पोर्टल पर जाना होगा।
  2. पोर्टल के होम पेज पर समग्र पोर्टल अपडेट करें का एक सेक्शन दिखाई देगा।
  3. इस सेक्शन में e-KYC करें या फिर e-KYC और भूमि लिंक करें का एक लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  4. अगले पृष्ठ पर कुछ दिशा-निर्देश दिए गए होंगे, जिन्हें ध्यान से पढ़ें और अपनी समग्र आईडी दर्ज करें।
  5. नीचे दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज कर “खोजें” पर क्लिक करें।
  6. अब आपके मोबाइल नंबर के सत्यापन के लिए OTP भेजा जाएगा।
  7. OTP के माध्यम से मोबाइल नंबर को सत्यापित करें।
  8. सत्यापन के बाद आपकी समग्र आईडी, परिवार आईडी, नाम आदि की जानकारी दिखाई देगी।
  9. अब आधार कार्ड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करें।
  10. अगले पृष्ठ पर अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  11. अधिसूचना को पढ़कर आधार से OTP का अनुरोध करें।
  12. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें और “सबमिट” पर क्लिक करें।
  13. ई केवाईसी फॉर्म दिखाई देगा। उसमें मांगी गई जानकारी ठीक से भरें।
  14. फॉर्म में दी गई सभी जानकारी चेक करें। यदि कुछ गलती है, तो उसे ठीक करें।
  15. सभी जानकारी के साथ नीचे दिए गए विकल्पों पर टिक करें और ग्राम पंचायत/वार्ड को अनुरोध भेजें पर क्लिक करें।
  16. इस प्रकार Ladli Behna Yojana E KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

लाडली बहना योजना में आवेदन कैसे करें?

  1. आपको अपनी ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय या योजना के तहत लगने वाले कैंप पर संपर्क करना होगा।
  2. वहां से लाडली बहन योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  3. फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरकर सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करें।
  4. फॉर्म को जमा कर दें।
  5. संबंधित अधिकारी आपकी डिटेल को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करेंगे।
  6. आपको एक रसीद दी जाएगी, जो आपके आवेदन की पुष्टी है।
READ Also  NREGA Job Card Online Apply: नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन कैसे करे, यहां देखें पूरी प्रक्रिया

लाडली बहना योजना से संबंधित कोई भी जानकारी या सहायता चाहिए तो अपने नजदीकी कार्यालय से संपर्क करें। यह योजना वास्तव में महिलाओं के उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। अगर आप पात्र हैं, तो इसे छोडि़ए मत और आज ही आवेदन कीजिए।

Leave a Comment